{"_id":"6a64d07d82f6e5e828042b4e","slug":"laptop-gas-cylinder-and-silver-jewelry-recovered-from-theft-accused-solan-news-c-176-1-ssml1044-174897-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चोरी के आरोपी से लैपटॉप, सिलेंडर व चांदी के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चोरी के आरोपी से लैपटॉप, सिलेंडर व चांदी के गहने बरामद
विज्ञापन
अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। चोरी के एक मामले में बद्दी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से सामान बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस रिमांड समाप्त होने पर शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अदालत से पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपी से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान उसके कब्जे से दो लैपटॉप, एक लैपटॉप चार्जर, एक एलपीजी सिलेंडर तथा चोरी किए गए चांदी के गहने बरामद किए गए। शनिवार को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। मामले में आगे की जांच जारी है। एएसपी अशोक वर्मा ने चोरी का सामान बरामद होने और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि की।