फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Land slide on Kalka-Shimla NH near Sanvara and Datyaar traffic diaverted

एनएच पर सनवारा के समीप सड़क पर गिरा बड़ा पत्थर, ट्रैफिक डायवर्ट

Sat, 05 Feb 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सनवारा के समीप देर रात सड़क पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने के बाद ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। दत्यार और रेल फ्लाईओवर के समीप बारिश के बीच पहाड़ियों से पत्थर और मलबा सड़क पर गिरा।
वाहन चालकों की सुरक्षा को देख फोरलेन निर्माता कंपनी ने तीन जगहों पर पहाड़ी वाली लेन को बंद कर यातायात दूसरी लेन में डायवर्ट किया। बारिश के बीच वाहन चालकों को हाईवे पर जोखिम उठाना पड़ा। फोरलेन कंपनी की टीम ने शनिवार सुबह हाईवे को सुचारु करने में जुटी और दोपहर तक हाईवे पूरी तरह से मलबा हटा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारिश के बाद शुक्रवार पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने धर्मपुर पुलिस को दी। पुलिस ने एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग को बताया। एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग और फोरलेन निर्माता कंपनी तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क को सुचारु करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दत्यार के आसपास भी कई जगहों पर पत्थर व मलबा सड़क पर गिरा जबकि रेल फ्लाईओवर पर भी मलबा गिरा है। फोरलेन कंपनी की टीम ने तुरंत मलबे को साफ कर सड़क को सुचारु रखा है। भूस्खलन और पत्थरों के गिरने से नुकसान की कोई सूचना नहीं है लेकिन लोगों को जांच जोखिम में डालकर निकलना पड़ा है।

फोरलेन की कटिंग के बाद पहाड़ ढीले पड़ गए हैं। बारिश के बाद पहाड़ों से मलबा और पत्थर सड़क पर गिरने लगता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजर ई. बलविंदर सिंह ने बताया कि बारिश के बीच हाईवे पर कई जगह पत्थर गिरे हैं। वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए कुछ समय तक ट्रैफिक डायवर्ट किया था। सड़क को सुचारु करने के लिए टीम तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed