{"_id":"61f6d7d8d05001386573266a","slug":"land-slide-on-kalka-shimla-nh-near-patta-mod-solan-news-sml3980567163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला हाईवे पर पट्टा मोड़ के समीप दरकी पहाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला हाईवे पर पट्टा मोड़ के समीप दरकी पहाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर पट्टा मोड़ के समीप अचानक पहाड़ी दरक गई। गनीमत यह रही की जिस समय पहाड़ से पत्थर व मलबा सड़क पर आया, उस समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंच सड़क को सुचारु किया।
जानकारी के अनुसार हाईवे पर पट्टा मोड़ पर देर रात पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरना शुरू हुआ और कुछ ही देर में भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। सड़क पर अधिक मलबा और पत्थर आने की सूचना लोगों ने फोरलेन निर्माता कंपनी की हाईवे पेट्रोलिंग टीम को दी।
टीम ने मौके पर पहुंच यातायात सुचारु किया और तुरंत पत्थर और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में मशीनों की मदद से मलबा और पत्थर सड़क से किनारे कर दिए। पट्टा मोड़ के समीप सड़क पर जगह अधिक होने के चलते अधिक देर तक लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लोगों को पहाड़ से आफत बनकर गिरते पत्थरों के बीच डर के साये में वाहन चलाने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू से सोलन के बीच बारिश के बाद लगातार पहाड़ियों के दरकने के मामले आ रहे हैं। बीते दिनों भी रेल ओवरब्रिज सनवारा, जाबली, चक्की मोड़, दत्यार के समीप पहाड़ों से पत्थर और मलबा सड़क पर आया था।
इस कारण पहाड़ी वाली लेन को सुरक्षा की दृष्टि से बंद करना पड़ा था। हालांकि बारिश में फोरलेन कंपनी ने टीम को संवेदनशील जगहों पर रहने के आदेश दिए हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए टीम की तैनाती की गई है। पहाड़ियां दरकने के बाद सड़क पर आए मलबे को तुरंत साफ किया जाता है। पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है और इनपुट लिया जा रहा है।