फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Land slide near Solan Brewery on Kalka-Shimla NH

सोलन ब्रुरी के समीप पौने चार बजे सड़क पर आया भारी मलबा, एनएच आधा घंटा बंद

Sun, 01 Aug 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Land slide near Solan Brewery on Kalka-Shimla NH
बुर्री के समीप मलबा गिरने से लगा जाम। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। कालका-शिमला एनएच-5 पर पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बरकरार है। बारिश के बाद साफ मौसम में भी कई क्षेत्रों के पहाड़ दरक रहे हैं। रविवार को कालका-शिमला एनएच पर ब्रुरी के समीप पहाड़ी दरकने से एनएच आधा घंटा बंद रहा। इस दौरान बसाल से कंडाघाट और चंबाघाट के लिए वाहनों की आवाजाही हुई।
विज्ञापन

दत्यार में भी पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने से ट्रैफिक वन-वे किया। सुरक्षा के लिए संबंधित क्षेत्रों में पुलिस जवानों की भी तैनाती कर दी गई है। फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने दत्यार और ब्रुरी के समीप मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। भूस्खलन के बाद दोनों जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा गिरने के बाद डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने तुरंत मोर्चा संभाला और वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया। फोरलेन कंपनी ने युद्धस्तर पर कार्य कर सड़क से मलबा और पत्थरों को हटाकर एनएच को सुचारु किया। गनीमत रही कि दोनों ही जगहों पर जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम
कालका-शिमला एनएच पर दत्यार के समीप करीब 12 बजे पहाड़ी दरकने का सिलसिला शुरू हुआ। जैसे पत्थर और मलबा पहाड़ी से गिरने लगा, तुरंत लोगों ने वाहनों की आवाजाही को रोक दिया। चंद मिनटों में भारी मात्रा में पत्थर और मलबा सड़क पर आ गए। लोगों ने इसकी सुचना परवाणू पुलिस को दी और तुरंत पुलिस और फोरलेन कंपनी के कर्मी मौके पर पहुंच गए।
पत्थरों के गिरने के बाद ट्रैफिक को दूसरी लेन से डायवर्ट किया गया। इस दौरान वाहनों की कतारें लग गईं। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने के बाद वाहन काफी देर तक रेंग-रेंग कर निकले। फोरलेन कंपनी ने मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और करीब एक बजे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही को शुरू किया।
मौके पर तैनात की टीम
पौने चार बजे सोलन के ब्रुरी के समीप पहाड़ दरकने से आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुक गई। इस कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लगीं। सूचना मिलने पर वाहनों को चंबाघाट-बसाल सड़क से कंडाघाट की ओर भेजा गया। करीब सवा चार बजे फोरलेन कंपनी की मशीनों ने मलबा हटकर सड़क को सुचारु किया। डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि पहाड़ियों से मलबा आने के कारण जाम लगा था। मलबा हटाने के निर्देश कंपनी को दिए गए। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

टोल पर लग गया जाम
करीब सवा चार बजे ब्रुरी के समीप सड़क के सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों को इसके बाद सनवारा टोल प्लाजा पर जाम से जूझना पड़ा। एनएच पर फ्लो बढ़ने के बाद सनवारा में करीब दो किलोमीटर लाइनों में लगना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed