{"_id":"ee676b0613778067748012c6bf23a04b","slug":"land-slide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंड स्लाइड से 1 घटे तक बंद रहा राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंड स्लाइड से 1 घटे तक बंद रहा राजमार्ग
ब्यूरो /अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
Updated Sat, 16 Jan 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलला परवाणू राजमार्ग पर चल रहे फोरलेन निर्माण के कारण दत्यार गांव के समीप भारी लैंड स्लाइड हुआ है। इसके कारण राजमार्ग करीब 1 घंटे तक बंद रहा। हादसे में किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इससे सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस जाम में न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल भी काफी समय तक फंसे रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे फोरलेन के निर्माणकार्य के दौरान जाबली पंचायत के दत्यार गांव के समीप खुदाई का काम चल रहा था। एकदम से ऊपर से पहाड़ नीचे ढह गया। इसके कारण सड़क बंद रही। उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि मलबे को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान खुदाई केे समय मलबा गिरा है। वहीं फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्ट देवशिश पात्रा ने कहा कि नियमों को ध्यान में रखते हुए सड़क की कटिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन