{"_id":"68d939ab0b68f796bc06021a","slug":"land-approval-letters-were-distributed-to-the-disaster-affected-people-solan-news-c-176-1-ssml1040-153814-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आपदा प्रभावितों को भूमि स्वीकृति पत्र वितरित बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आपदा प्रभावितों को भूमि स्वीकृति पत्र वितरित बांटे
विज्ञापन
प्रदेश सरकार राज्य के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध - डॉ. शांडिल
17 आपदा प्रभावित परिवारों को प्रदान किए चिन्हित भूमि के स्वीकृति पत्र
वर्ष 2023 में आई आपदा से प्रभावित हुए थे शामती के 17 परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला राजस्व विभाग की ओर से आपदा विशेष राहत पैकेज के तहत चिह्नित परिवारों को भूमि आवंटन पत्र बांटने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने की। इस दौरान सोलन विधानसभा क्षेत्र के शामती के आपदा प्रभावित 17 परिवारों के लिए यह दिन विशेष रहा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वास्थ्य मंत्री ने इन परिवारों को अपना घर बनाने के लिए चिह्नित भूमि के स्वीकृति पत्र बांटे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा में जिन परिवारों ने अपना सब कुछ खोया है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। प्रदेश सरकार सीमित संसाधनों के साथ यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रभावितों को रहने के लिए समुचित भूमि उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। विकास के साथ-साथ राहत और पुनर्वास के लिए भी प्रदेश सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। प्रयास किया जा रहा है कि प्रभावित परिवारों को राहत दी जाए और उन्हें ऐसे स्थान पर भूमि दी जाए जहां वे सुगमता से निवास कर सकें। आपदा प्रभावितों के साथ पूर्ण संवेदनशीलता से राहत पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है।
2023 की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित शामती के 17 परिवारों को विशेष सहायता पैकेज के अंतर्गत 2-3 बिस्वा भूमि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के लिए प्राकृतिक कारणों के साथ-साथ मानवजनित कारक भी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने आशा व्यक्त की कि प्रभावित परिवारों को भूमि स्वीकृति से वास्तविक सहायता मिलेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। साथ ही उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।