{"_id":"695ab7f813bd5f76d008d204","slug":"krida-bharti-team-became-volleyball-winner-by-defeating-karadghat-solan-news-c-176-1-ssml1040-160720-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कराड़ाघाट को हराकर क्रीड़ा भारती की टीम बनी वॉलीबाल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कराड़ाघाट को हराकर क्रीड़ा भारती की टीम बनी वॉलीबाल विजेता
विज्ञापन
पंचायत दानोघाट के गांव कराड़ा में आयोजित बॉलीवॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत: आयोजक
दानोघाट के गांव कराड़ा में प्रतियोगिता का आयोजन , 11 टीमों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत दानोघाट के गांव कराड़ा में युवक मंडल कराड़ा की ओर से आयोजित एक दिवसीय अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में क्रीड़ा भारती दाड़लाघाट ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। स्थानीय कराड़ाघाट की टीम को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में अर्की और दाड़लाघाट क्षेत्र की कुल 11 टीमों ने अपना दम दिखाया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने वॉलीबाल के मैदान पर बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा, जिसे देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में नया सवेरा जन कल्याण समिति अर्की के अध्यक्ष अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवक मंडल द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम की जमकर सराहना की।
धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि ने स्थानीय शिव मंदिर और मनसा माता मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पंचायत सदस्य नेमचंद, सोहन लाल, चमन लाल ठाकुर, तनुज शर्मा, मस्तराम, मनोज शर्मा, अजय गांधी, विशाल शर्मा, युवक मंडल के प्रधान दीपक और चेतन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।