फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Keyman stabbed himself with broken bottle in Kuthhad area referred to PGI

कीमैन ने अपने पेट में घोंपी कांच की बोतल, पीजीआई रेफर

Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Keyman stabbed himself with broken bottle in Kuthhad area referred to PGI
Keyman stabbed himself with broken bottle in Kuthhad area referred to PGI
सोलन। जल शक्ति विभाग में बतौर कीमैन तैनात एक व्यक्ति ने अपने पेट में कांच की बोतल घोंपकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग में तैनात कीमैन 48 वर्षीय तुलाराम गांव शील में अकेला रहता है। उसके परिवार के अन्य सदस्य परवाणू में रह रहे हैं। रविवार देर शाम उसने अपने पेट में कांच की बोतल घोप दी जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो उसके पड़ोस में अन्य रिश्तेदारों ने उसे लहूलुहान देखा और घायल अवस्था में धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुठाड़ चौकी कार्यकारी प्रभारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि घायल को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। यहां पर उसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed