{"_id":"18010690f75ac40f2def525859f4b9fe","slug":"kavita-president-and-lalit-vice-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति सोलन में कांग्रेस का कब्जा कविता अध्यक्ष और ललित उपाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति सोलन में कांग्रेस का कब्जा कविता अध्यक्ष और ललित उपाध्यक्ष बने
ब्यूरो, अमर उजाला/(सोलन)।
Updated Thu, 21 Jan 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत समिति सोलन में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। वीरवार को आयोजित बैठक में सर्वसहमति से डांगरी पंचायत की सविता शांडिल को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि चेवा के ललित ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चौहान ने बताया कि सोलन विकास खंड में यह कांग्रेस की जीत है। पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने जिला भर में भारी सीटें जीतकर बेहतर प्रदर्शन करके सीएम को जीत का तोहफा दिया है। कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता मुकेश ने कहा कि सरकार और संगठन के बेहतरीन तालमेल के चलते यह सफलता हाथ लगी है। सोलन के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, जोगिंद्रा बैंक अध्यक्ष मोहन मेहता, अरुण शर्मा, भूपेंद्र कश्यप, चतर रघुवंशी, नंद लाल ठाकुर ,शिव दत्त मौजूद रहे। वहीं सर्वसहमति से चुने गए प्रतिनिधियों ने कहा कि वह कार्यभार को बेहतर तरीके से संभालकर विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। वीरवार को आयोजित बैठक एसडीएम एकता काप्टा की अध्यक्षता में बीडीओ कार्यालय सोलन में हुई।
विज्ञापन