फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kasauli tourists on weekends Gulzar, hotel 70 percent booked

Solan News: वीकेंड पर कसौली पर्यटकों से गुलजार, होटल 70 फीसदी बुक

Sun, 05 May 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 05 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kasauli tourists on weekends

Gulzar, hotel 70 percent booked
पर्यटन क्षेत्र कसौली में चहलकदमी करते पर्यटक। संवाद
पंजाब, हरियाणा में गर्मी बढ़ने से प्रदेश का रुख कर रहे पर्यटक
विज्ञापन

दिनभर कालका-शिमला हाईवे पर वाहनों की लगी रही आवाजाही
हाईवे समेत पर्यटक स्थलों पर पुलिस कर्मी भी पहले से हैं तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। वीकेंड को लेकर जिले के पर्यटन स्थल चायल, बड़ोग और कसौली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई है। इसके तहत अकेले कसौली में रविवार को होटलों की बुकिंग 70 प्रतिशत रही। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अधिक गर्मी होने से पर्यटकों ने प्रदेश का रुख करना शुरू कर दिया है। पर्यटकों के हिमाचल में रुख करने को लेकर कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर भी वाहनों की अधिक आवाजाही हो गई है। जिसमें अधिकतर पर्यटक कसौली की ओर से आ रहे हैं।

पर्यटकों की आवाजाही से कसौली-गढ़खल मार्ग पर भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इस कारण जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। गढ़खल बाजार पांच क्षेत्रों से आने वाली सड़कों का केंद्र है, जिससे यहां जाम की स्थिति वैसे ही बनी रहती है। लेकिन भारी संख्या में पर्यटकों के आने से स्थिति और भी विकट हो जाती है। इसके अलावा पर्यटक कसौली के मुख्य बाजार समेत आस-पास के क्षेत्रों में टहलते हुए भी दिखाई दिए। वहीं पर्यटक सीजन और चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। एनएच समेत पर्यटक स्थलों पर पुलिस कर्मी तैनात है। प्रवेश द्वार पर वाहनों चेकिंग की जा रही है।

पर्यटन क्षेत्र कसौली में चहलकदमी करते पर्यटक। संवाद

पर्यटन क्षेत्र कसौली में चहलकदमी करते पर्यटक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed