फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Karnal team won volleyball championship defeating Koodavala in BBN

करनाल टीम ने जीता वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब

Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Karnal team won volleyball championship defeating Koodavala in BBN
रामशहर में विजेता टीम को पुरस्कार देते हुए विधायक लखविंद्र सिंह राणा। संवाद - फोटो : SOLAN
बरोटीवाला (सोलन)। युवक मंडल कूड़ावाला की ओर से आयोजित 22वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता के खिताब पर हरियाणा के करनाल की टीम ने कब्जा किया। विजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता में 17 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर लोगों को अपने खेल से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

कूड़ावाला के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल करनाल और मेजबान कूड़ावाला के बीच हुआ। करनाल ने कूड़ावाला को पराजित किया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में कूड़ावाला ने पंजाब पुलिस और करनाल ने हरियाणा पुलिस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में कूड़ावाला के अभिमन्यु को बेस्ट सेंटर, प्रिंस को बेस्ट अटेकर, करनाल के अनिकेत को बेस्ट ब्लॉकर और करनाल के ही विशाल को बेस्ट लिब्रो चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्यातिथि दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी और राज्य पुरस्कार से सम्मानित शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र मेहता ने विजेता टीम करनाल को 41 हजार रुपये नकद व ट्राफी तथा उपविजेता कुड़ावाला को 31 हजार रुपये व ट्राफी क्लब ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस में सन्नी, विक्की, आयुश, पंजाब पुलिस में रणजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, हरदीप सिंह, गगनदीप सिंह, विनोद नेगी, अमित गुलिया, करनाल की टीम में सुबे सिंह, पारस व रमन तथा कुरुक्षेत्र की टीम में अमन, कुड़ावाला में गगन कुमार व लखविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और सुभाष चौधरी अंतरराष्ट्रीय कोच ने भाग लिया।

इस मौके पर कालुझिंडा की प्रधान कल्पना रनौट, पूर्व प्रधान देशराज, सुरेंद्र मेहता, माधो राम मेहता, युवक मंडल के प्रधान सचिन मेहता, रोबिन तंवर, बॉबी नेगी, प्रवीण चंदेल, निखिल, विशाल, नितिन मेहता, पार्थ नेगी, लाल चंद, हरीश चंदेल, निशांत मेहता और विकास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed