फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kantha Chadiyar Lift Drinking Water Scheme not started even after ten days

Solan News: दस दिन के बाद भी शुरू नहीं हुई कैंथा चढ़ियार उठाऊ पेयजल योजना

Fri, 14 Feb 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
योजना के बंद होने से एक दर्जन गांवों के लोग हो रहे प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। पट्टा नाली पंचायत के तहत कैंथा-चढ़ियार उठाऊ पेयजल योजना से पिछले दस दिन से बंद पड़ी है। योजना बंद होने से एक दर्जन गांव के दो हजार से अधिक लोग पानी के लिए भटक रहे है। विभाग ने दो दिन का समय मांगा था, लेकिन उसके बावजूद पेयजल सुचारू नहीं हो पाया है। कैंथा-चढ़ियार योजना का पहले पैनल बोर्ड चोरी हो गया। उसे लगाया तो उसके बाद कैबल चोरी हो गई। केबल लगाई तो अब स्टार्टर ही चोरी कर लिया। लगातार हो रही चोरी से जहां विभाग परेशान है वहीं लोग भी पानी के लिए भटक रहे है। इस योजना के बंद होने से कैंथा, चढ़ियार, झंगड़, मसाड़ा, कुनाना, माहली, नालग, कथलोह, परोल, बधौणीघाट व मझेड़ के दो हजार की आबादी पानी की बूंद-बूंद को तरस रही है। सबसे अधिक परेशानी लोगों को अपने मवेशियों की हो रही है। ग्रामीण कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, रणवीर कंवर व राजेश कश्यप नारा ने बताया जल शक्ति विभाग बद्दी व उपमंडल चंडी के अधीन यह उठाऊ पेयजल आपूर्ति स्किम कालूझंडा पंचायत के कुडांवाला से संचालित होती है। राजेश कश्यप ने बताया कि कैंथा-चढ़ियार स्कीम बंद होने से गांव के लोग खड्ड नाले व बावड़ी से पानी पीने के मजबूर है। लोगों ने बताया कि जल शक्ति विभाग ने कैंथा-चढ़ियार उठाऊ पेयजल स्कीम को वीरवार तक चलाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक नहीं चल पाई है। उधर, इस संबंध में जल शक्ति विभाग चंडी के सहायक अभियंता रजत कौशल ने बताया कि योजनाओं की रिपेयर का कार्य चला हुआ है। शुक्रवार शाम तक योजना को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed