फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   kalka railiway station will made modern facilities

Solan News: 31.40 करोड़ रुपये से कालका रेलवे स्टेशन का हो रहा आधुनिकीकरण

Thu, 25 Jan 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
-खास खबर-
विज्ञापन

मार्च में बनकर तैयार होगा अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन
मास्टर प्लान के मुताबिक तेजी से किया जा रहा कार्य
कई प्रकार की सुविधाओं से लैस, पर्यटकों के लिए होगा आकर्षण का केंद्र
आदित्य सोफत
सोलन। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 31.40 करोड़ रुपये की लागत से कालका रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण शुरू कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन का कार्य मार्च में पूरा हो जाएगा। इसके बाद विदेशों की अत्याधुनिक सुविधाएं कालका रेलवे स्टेशन पर मिलेगी। इन दिनों रेलवे बोर्ड तेजी से स्टेशन आधुनिकीकरण का कार्य कर रहा है। प्रथम चरण में यह कार्य विश्व धरोहर कालका रेलवे स्टेशन पर हो रहा है। पहली बार इस प्रकार का कार्य हेरिटेज रेल लाइन पर किया जा रहा है। इसके लिए एक्सपर्ट कमेटी ने ड्राइंग भी तैयार की है। रेलवे स्टेशन के तैयार होने के बाद यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी होगा।
रेल मंत्रालय की ओर से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर बेहतर अनुभव करवाने पर कार्य किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह कार्य अमृत रेलवे स्टेशन के तहत करवाया जा रहा है, जिसके बाद शिमला रेलवे स्टेशन पर भी कार्य किया जाएगा। कार्य करवाने का उद्देश्य न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं (एमईए) सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए चरणों में मास्टर प्लान का कार्यान्वयन करना है। इसी के साथ लंबे समय में स्टेशन पर रूफ प्लाजा और सिटी सेंटर के निर्माण का लक्ष्य रखना है। इसी के साथ नई सुविधाओं की शुरूआत के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन और प्रतिस्थापन करना भी है।
विज्ञापन

इनसेट
स्टेशन पर होगी बेहतर व्यवस्था
आधुनिकीकरण के साथ रेलवे स्टेशन यात्रियों को साफ और हाईजिनिक वेटिंग एरिया, रेस्टरूम बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन में एक्सलरेटर भी लगाएं जाएंगे। साथ ही खाने-पीने के अच्छे स्टॉल भी होंगे। यात्रियों और गाड़ियों के आने और जाने के लिए अलग-अलग पॉइंट होगा। स्टेशन पर पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। रेलवे स्टेशनों को बस, टैक्सी और ऑटो रिक्शा स्टैंड से जोड़ा जाने का लक्ष्य है। इसके अलावा यात्रियों के निर्देश स्पष्ट और कई भाषाओं में लिखे जाएंगे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग और हरियाली के इंतजाम भी किए जाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
16 स्टेशनों पर हो रहा कार्य
सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला शहर, सरहिंद, कालका, एसएएस नगर (मोहाली), रूपनगर, आनंदपुर साहिब, नंगल, अंब अंदौरा, पटियाला, धुरी, अबोहर, मालेरकोटला, संगरूर और शिमला में कई तरह की सुविधाएं स्टेशनों पर मिलेंगी।

इनसेट
कालका रेलवे स्टेशन के अत्याधुनिकीकरण का कार्य शुरू हो गया है। बोर्ड की योजना के अनुसार मार्च में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मास्टर प्लान के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर कार्य चला हुआ है।
-नवीन कुमार
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेलवे मंडल अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed