फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kalash installation in Banke Bihari temple in Patta Barairi

Solan News: पट्टा बराैरी में बांके बिहारी मंदिर में हुई कलश स्थापना

Sat, 11 May 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 11 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kalash installation in Banke Bihari temple in Patta Barairi
पट्टाबराैरी में निर्माणाधीन भव्य बांके बिहारी मंदिर में कलश स्थापित करते हुए। संवाद
मंगल सेवा धाम प्रमुख आचार्य हरि महाराज रहे मुख्यातिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। ग्राम पंचायत पट्टा बरौरी में निर्माणाधीन श्री बांके बिहारी मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना विश्व मंगल सेवाधाम के प्रमुख संस्थापक व आचार्य हरि जी महाराज के कर कमलों द्वारा की गई।
श्री बांके बिहारी के मंदिर के अलावा मंदिर के ऊपर दाएं व बांए, शिव भगवान व दुर्गा माता मंदिर के कलश की स्थापना भी की गई। हरि जी महाराज ने कहा कि शीघ्र ही यहां बांके बिहारी मंदिर में मूर्तियों की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वृंदावन धाम के बाद सोलन के पट्टा बरौरी पंचायत के शीतला माता मंदिर के समीप यह पहला श्री बांके बिहारी का मंदिर होगा। जैसे ही इस बांके बिहारी मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा, विधिवत रूप से इसका उद्घाटन करवाया जाएगा। स्थानीय निवासी डीडी कश्यप ने बताया कि हरि जी महाराज ने इस मंदिर निर्माण की प्रतिज्ञा की है और मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया है। मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं ने भी सहयोग दिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री जगन्नाथ पुरी धाम की यात्रा से आए सुंदर नगर मंडी निवासी जय सिंह, मनाली से सुरेंद्र सेन, श्री बांके बिहारी मंदिर निर्माण कमेटी देवेंद्र शर्मा, ख्यालीराम, अमर सिंह कौशल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed