फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kaka wrestler of Jammu won Dhaang Ooparli Dangal in Nalagarh

ढांग उपरली में जम्मू के काका पहलवान ने जीती माली

Mon, 20 Sep 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kaka wrestler of Jammu won Dhaang Ooparli Dangal in Nalagarh
ढांग उपरली में विजेता पहलवान मुख्य अतिथि के साथ। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़(सोलन)। ढांग उपरली में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में माली पर जम्मू के काका ने खिताब जीता। फाइनल में बागवानियां के हर्ष राणा को हराया। ढांग उपरली में आयोजित दंगल में सौ से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में एक लाख रुपये की कुश्ती करवाई गई।
विज्ञापन

माली के विजेता काका को आठ हजार और उप विजेता हर्ष राणा को सात हजार रुपये व ट्रॉफी दी गई। सेमीफाइनल में काका जम्मू ने रोपड़ के रवि को हराया। दूसरे सेमीफाइनल हर्ष राणा ने ऊना के केशव को पराजित किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, अंबाला, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल और दिल्ली के पहलवानों ने दम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्यातिथि पंचायत प्रधान भोली देवी के पति विक्रम ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर जसवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, पूर्व प्रधान अवतार सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, मोती राम, सोमा नेगी, प्रेम सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरविंद्र सिंह, हरबंस सिंह, सर्वजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed