{"_id":"68e3be705fd7f6d9b705ea7c","slug":"jyoti-kalash-rath-yatra-will-reach-solan-tomorrow-deputy-commissioner-will-perform-puja-solan-news-c-176-1-ssml1040-154388-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ज्योति कलश रथ यात्रा कल पहुंचेगी सोलन, उपायुक्त करेंगे पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ज्योति कलश रथ यात्रा कल पहुंचेगी सोलन, उपायुक्त करेंगे पूजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश रथ यात्रा का सोलन जिले में आठ अक्तूबर को आगमन होगा। देशभर में इस यात्रा का आयोजन किया गया। अंतिम चरण में हिमाचल में यह यात्रा चल रही है। इसका प्रवेश रविवार को नाहन के सिरमौर में हुआ। वहीं अब आठ अक्तूबर को यह सोलन पुराने विश्राम गृह के पास पहुंचेगी। यहां पर दोपहर करीब 3:00 बजे उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा पूजा-अर्चना कर इस यात्रा को रवाना करेंगे। उसके बाद यह यात्रा सोलन मालरोड होते हुए नौणी के लिए प्रस्थान करेगी। गायत्री शक्ति पीठ राजड़ी जाबली के संयोजक सालीग्राम अत्री ने बताया कि यह यात्रा शांतिकुंज हरिद्वार में अखंड दीपक के प्रज्वलित होने के 100 वर्ष पूर्ण होने पर माता भगवती देवी के जन्मशाताब्दी वर्ष और गुरुवर पंडित श्रीराम शर्मा के साधना के 100 वर्ष पूरे होने पर यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 में होने जा रहे त्रिवेणी संगम के लिए यह आमंत्रण यात्रा भी है।