फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   just before the rain mosquitoes started breeding

Solan News: बारिश से पहले ही पनपने लगे मच्छर

Tue, 04 Jun 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 04 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, टीम तैनात
विज्ञापन

संवदेनशील क्षेत्रों में संदिग्ध मरीजों की शुरू होगी टेस्टिंग
पिछले वर्ष भी जिले में 2000 से अधिक आए थे मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में बारिश से पहले ही मच्छरों का आतंक शुरू हो गया है। मच्छर के पनपने से अभी से क्षेत्रों में डेंगू का डर लोगों को होने लगा है। बारिश से पहले अधिक मच्छर होने के कारण लोगों ने अभी से एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी यही हाल है। अगर मच्छर शरीर पर काट जाए तो उस जगह पर काफी सूजन आ जाती है। यह सूजन करीब एक से दो घंटे तक रहती है। मच्छर के अधिक होने से इस बार स्वास्थ्य महकमा भी पहले ही अलर्ट हो गया है।
हालांकि अभी जिला में डेंगू का कोई मामला नहीं आया है। डेंगू से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें परवाणू और बीबीएन क्षेत्रों को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। वहीं इस माह से परवाणू में संदिग्ध रोगियों की टेस्टिंग भी शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने घरद्वार पर लारवा जांच टीम की तैनाती भी कर दी है। यह टीम लोगों को उनके घरों पर जाकर जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

गौर रहे कि अकेले परवाणू में ही बीते वर्ष करीब 2000 से अधिक लोग डेंगू के शिकार हो गए थे। जिसके बाद इस वर्ष प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट पर है। इसके तहत लोगों को सफाई का ध्यान रखने और पानी को खड़ा न होने देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
साफ पानी में पनपता है डेंगू
डेंगू का मच्छर खड़े साफ पानी में पनपता है जो लोगों के शरीर को काटते हैं और डेंगू फैलाते हैं। यह मच्छर सुनहरे रंग का धारीधार होता है। इसमें मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, भूख न लगना, शरीर में दर्द रहता है। रोकथाम के लिए साफ-सफाई का होना बहुत जरूरी है और पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। बर्तनों को ढककर रखें और मच्छरदानियों का प्रयोग करें। पूरी बाजू वाले वस्त्र पहनने चाहिए। कूलर में रखा पानी साफ करना चाहिए।

इनसेट
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। परवाणू क्षेत्र डेंगू के लिए अधिक संवेदनशील रहता है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। नगर परिषद फॉगिंग कार्य करवा रहा है। विभाग की टीम भी लारवा जांच कर रही है।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed