फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jubilation, worships in Solan on Ram Mandir fondation day

जिले भर में आयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन पर हवन पाठ

Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन के मौके पर लोगों ने हवन पाठ कर और दीप जलाकर खुशी जाहिर की। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष केएस कश्यप और सनातन धर्म सभा सोलन के अध्यक्ष डॉ. राम कुमार बिंदल की अध्यक्षता में राम जन्म भूमि मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के मौके पर सनातन धर्म मंदिर सोलन में सुंदर कांड का पाठ किया गया। हवन की समाप्ति पर हलुआ और लड्डू के प्रसाद का वितरण भी किया गया। नगर को ध्वज लगाकर सजाया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के 50 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर सभा के सदस्य राकेश शर्मा, मुकेश, राजकुमार, एमएन शर्मा, अमरदीप, जेपी कंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुकुल स्कूल सोलन में राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन के मौके पर हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीराम नाम के उच्चारण, भजन एवं आहुतियों से गुरुकुल का प्रांगण गुंजायमान रहा। कोरोना महामारी के इस दौर में हवन करते समय एहतियात बरती गई। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या गुरप्रीत माथुर, शिक्षक वर्ग से सुनीता ठाकुर, सोनिया वर्मा, स्वाति ठाकुर, नीता शर्मा, सविता भट्टी, राहुल जसवाल, पूजा शर्मा, शालिनी वालिया ने भाग लिया। पंडित चंद्रदत्त ने यह हवन करवाया। प्रबंधन समिति के निदेशक सुनील गर्ग और दिनेश गर्ग ने गुरुकुल परिवार की ओर से सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed