{"_id":"6651e2f021634835e80a5e36","slug":"journalism-should-be-used-in-social-interest-dr-manish-solan-news-c-176-1-ssml1040-122182-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजहित में होना चाहिए पत्रकारिता का उपयोग :डॉ मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजहित में होना चाहिए पत्रकारिता का उपयोग :डॉ मनीष
Sat, 25 May 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 25 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोलन में विश्व संवाद केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
विश्व संवाद केंद्र ने नारद जयंती पर संगोष्ठी की आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्व संवाद केंद्र शिमला की ओर से नारद जयंती पर संगोष्ठी श्रृंखला के तहत सोलन में कार्यक्रम हुआ, जिसमें इसमें मुख्यातिथि के रूप में पंवार संस्थान के प्रमुख वीएस पंवर रहे। जबकि मुख्य वक्ता वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के डीन डॉ. मनीष एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला लोक संपर्क अधिकारी बलबीर सिंह ठाकुर उपस्थित हुए। मुख्य वक्ता डॉ. मनीष ने कहा कि नारद जी के पास तीनों लोकों के समाचार रहते थे लेकिन वे देव, दैत्य और मानवों में सभी के पास जाकर यथार्थ ज्ञान का अध्ययन करके केवल लोकहित में समाचार का संप्रेषण करते थे। जिससे समाज में एकरूपता और अखंडता के तत्व के साथ सामाजिक व्यवस्था सुव्यवस्थित रहती थी। उनका कहना था कि आज की पत्रकारिता में हर नागरिक की भूमिका एक पत्रकार की हो गई है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को किसी भी सूचना को संप्रेषण के पहले यह विवेक बहुत आवश्यक है कि इसका उपयोग समाज में विघटनकारी न हो। विशिष्ट अतिथि बलबीर ठाकुर ने कहा कि आज पत्रकारिता में जो ध्रुवीकरण हुआ है वो भी समाज के लिए सही नहीं है। यदि किसी सूचना को प्रचारित करने के पीछे मंशा सही नहीं है तो उसका परिणाम भी समाज में सही नहीं हो सकता।
मुख्यातिथि वीएस पंवर ने कहा कि नारद जी के पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वे पूरे ब्रह्मांड की जानकारी रखते थे। वे जानते थे कि कहां पर किस का अनिष्ट हो रहा है इसके लिए वे उस वहां पहुंच कर आगाह करते थे। सूचना का उपयोग इस प्रकार करते थे किसी का भी अनिष्ट न हो। ऐसे आदर्शों को आज हर पत्रकार को समझने की आवश्यकता है।