फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   joined in nauni university

Solan News: नौणी विवि में डॉ. उदय शर्मा ने संभाला कार्यभार

Thu, 10 Oct 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
मृदा विज्ञान और जल प्रबंधन विभाग के बने विभागाध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के मृदा विज्ञान और जल प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उदय शर्मा ने कार्यभार संभाल लिया है। मशोबरा में क्षेत्रीय बागवानी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र में सहायक वैज्ञानिक (मृदा) के रूप में उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने मिट्टी की उर्वरता और पौधों के पोषण पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने 2008 से 2012 तक कृषि विज्ञान केंद्र चंबा में वैज्ञानिक और कार्यक्रम समन्वयक के रूप में कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार सेवाओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने सात वित्त पोषित परियोजनाओं के लिए प्रधान अन्वेषक और दस अन्य के लिए सह-प्रधान अन्वेषक के रूप में कार्य किया है।विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर डॉ. उदय शर्मा ने मिट्टी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले रासायनिक इनपुट के विकल्प विकसित करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को मिट्टी और पत्ती विश्लेषण के लिए सेवाएं तथा परामर्श प्रदान करने के प्रति विभाग के सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed