फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Johadji-Mahunaag road in poor state in Doon

जोहड़जी-माहूंनाग मार्ग की दयनीय हाल से लोग परेशान

Fri, 09 Jul 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। दून के पहाड़ी क्षेत्र की चार पंचायतों को जोड़ने वाला जोहड़जी-माहूनाग-रावण की जोहड़ मार्ग की हालत काफी खराब हो गई है। जोहड़जी से रावण मार्ग पर फागला से ढकरियाना तक सात किमी की हालत काफी खराब है।
विज्ञापन

गोयला पंचायत के प्रधान मदन वर्मा का कहना है कि विभाग से बार-बार निवेदन करने के बाद भी सात किलोमीटर छुटे हुए भाग को पक्का नहीं किया गया। अगस्त 2020 में स्थानीय लोगों ने इस मार्ग को पक्का करने के लिए विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

इस दौरान लोक निर्माण विभाग सुबाथू के उपमंडलाधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया था कि शेष रोड को पक्का करने के लिए टेंडर लग चुका है लेकिन कार्य अधर में लटका है। लोगों का कहना कि विभाग ने जोहड़जी से रावण की जोहड़ी तक 14 में से सात किमी तो पक्का कर दिया लेकिन फागला से ढकरियाना तक सात किमी सड़क को पक्का नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग की हालत ज्यादा खराब है। इस वजह से पैदल चलना और गाड़ी चलाना जोखिम भरा है। बरसात में सड़क कच्ची होने से यह बंद हो जाती है। गोयला पंचायत के प्रधान मदन वर्मा, ढकरियाना के प्रेम दास, बाड़ियां की रंजना कश्यप, पूर्व प्रधान कुलवंत राणा, गुरबचन सिंह, मनोहर लाल, बाबू राम, देवेंद्र सिंह, जगदीश, रमेश कुमार, हरि सिंह, बबलू, रामेश्वर, रणवीर, स्वरूप सिंह मेहता, मान सिंह मेहता ने लोक निर्माण विभाग से छूटे हुए भाग को शीघ्र पक्का करने की गुहार लगाई है।

उधर, लोनिवि सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि फागला से ढकरियाना सड़क को पक्का करने की डीपीआर नाबार्ड के उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजी है। स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed