{"_id":"f070463114c26f1d80537907386aade8","slug":"job-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई प्रशिक्षुओं को मिलेगी नौकरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई प्रशिक्षुओं को मिलेगी नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 12 Feb 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओच्छघाट स्थित कंपनी में आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए नौकरी के द्वार खुलेंगे। कंपनी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उत्कृष्ट आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। कैंपस इंटरव्यू 15 फरवरी को होंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने दी। कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 15 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। ओच्छघाट स्थित बायोजेम साइंटिफिक कंपनी यह साक्षात्कार आयोजित कर रही है। इसमें कंपनी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कंपनी चयनित प्रशिक्षुओं को आवासीय सुविधा भी प्रदान करेगी। साक्षात्कार में 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 5500 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान करेगी। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अफसर सुभाष शर्मा ने बताया कि कंपनी में हाई क्वालिटी के डिस्पोजेबल प्लास्टिक प्रोड्क्टस बनाए जाते हैं।
विज्ञापन