फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   jila parishad meeting in solan

Solan News: कार्याें न होने से जिप की बैठक में हंगामा, सदस्य बोले-जनता के बीच जाना मुश्किल

Wed, 29 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
कार्यकाल की अंतिम बैठक से आठ सदस्य रहे नदारद
विज्ञापन

परिवहन, सड़क, पानी, बिजली समेत अन्य मुद्दाें पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में सदस्यों की ओर से दिए कार्याें के पूरा न होने पर हंगामा हो गया। बैठक में सदस्य बोले कि अधिकारियों की ओर से कार्य न करवाने का खामियाजा अब उन्हें चुनावों में भुगतना पड़ेगा। अब जनता के बीच आगामी दिनों में जाना मुश्किल हो जाएगा। बुधवार को जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यों न होने के चलते नाराज चल रहे आठ सदस्य नहीं आए।
बैठक में परिवहन, सड़क, पानी, बिजली समेत अन्य मुद्दाें पर चर्चा की गई। इस दौरान तीन मई, 2025 से 17 अक्तूबर, 2025 तक के आय-व्यय का ब्योरा भी दिया गया। सदस्यों ने कहा कि अधिकारियों तक सार्वजनिक कार्याें को पहुंचाया, लेकिन जनता को यह नहीं पता कि फंड की कमी से अधिकारियों ने कार्य शुरू ही नहीं करवाए। हालांकि, बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि जब भी भेजे गए कार्यों के लिए फंड आए उसे उन्हीं पर खर्च किया जाए जो कार्य सदस्यों ने दिए हैं। आगामी दिनों में दूसरे कार्याें पर फंड को डायवर्ट न किया जाए। सदस्यों ने कहा कि उनके कार्यकाल की यह अंतिम बैठक थी। इस अवधि में अधिकारियों के नदारद रहने से बैठक का बायकॉट भी किया गया। साथ ही अधिकारियों को फटकार भी लगाई। विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर गति प्रदान करें ताकि समय पर परियोजनाओं का लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन


इनसेट
परिवहन की आज तक पूरी नहीं हुई मांग
परिवहन से संबंधित चार मुद्दे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। बुधवार को हुई बैठक में फिर आश्वासन ही मिला है कि जल्द समाधान निकाला जाएगा। अब परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों के आने के बाद ही रूट बहाल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
15वें वित्त आयोग से हो रहा शौचालयों का निर्माण
खंड विकास अधिकारी नालागढ़ ने अवगत करवाया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत शौचालयों से संबंधित कार्य स्वच्छ भारत मिशन के तहत करवाए जा रहे हैं। तीन शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है और शेष का कार्य प्रगति पर है। बैठक में 30 पुराने और चार नए मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सड़क, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, फोरलेन, सिंचाई सहित अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इनसेट
सड़क पर चक्कर लगाकर आ जाती है पीडब्ल्यूडी की टीम
जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की टीम सड़क पर चक्कर लगाकर वापस आ जाती है। उपमंडल चंडी के तकत लिंक रोड के मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपमंडल चंडी के तहत लिंक सड़कों की हालत खराब है। सड़कों को खोला तक नहीं जा रहा है। बरसात में बंद हुई सड़क को खुलवाने के लिए अधिकारियों से बात की। इसके बाद टीम तो भेजी, लेकिन वे कोई कार्य किए बिना ही लौट आई। सड़क से मलबा तक नहीं उठाया। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इनसेट
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मौके पर नहीं आते अधिकारी : दर्पणा
जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौके का मुआयना ही नहीं करते हैं। वे 18 अगस्त 2022 की ग्राम टिपरा से परवाणू फारलेन को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त रास्ते के मुद्दे पर चर्चा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वे मामले को लेकर चंडीगढ़ स्थित एनएचएआई के कार्यालय में भी गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारी न तो बैठक में आते हैं और न ही मौके का मुआयना करते हैं। इसी के साथ उन्होंने धर्मपुर के सिहारड़ी में गलत तरीके से बनाई गई कलवर्ट से घरों को हो रहे नुकसान पर भी चर्चा की।


इनसेट
एडीसी और जिला परिषद सचिव आवास निर्माण पर खड़े किए सवाल
जिला परिषद की बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त के सरकारी आवास के निर्माण के लिए राशि प्रदान करने पर सदस्यों ने सवाल खड़े कर दिए। सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि पैसा लोगों का है तो यह लोगों के कार्य पर ही लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पैसा मांगते हैं तो उन्हें केवल यह कह दिया जाता है कि फंड आने के बाद मिलेगा, लेकिन आवास बनाने के लिए राशि खर्च की जा रही है यह गलत है। इस राशि का दूसरी जगह प्रयोग करना चाहिए। वहीं, जिला परिषद कार्यालय की पार्किंग में सचिव के आवास निर्माण के लिए भी दूसरी जगह चयनित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed