फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Janon-Behdun road dedicated to the public

Solan News: जनोन-बेहदूं मार्ग जनता को समर्पित

Mon, 21 Apr 2025 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कुंडलू पंचायत के जनोन-समा-बेहदूं सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जिम भी लोगों को समर्पित किया। यह सड़क क्षेत्र के विकास में सहायक सिद्ध होगी। विधायक ने इस दौरान लोगों को आश्वासन दिया कि बेहदूं सड़क के बचे हुए कार्य को पैसा उपलब्ध करवा कर पक्का करवाया जाएगा और समा बेहदूं रोड को भी स्कीम में डाल कर पक्का करवाया जाएगा। मार्ग कच्चा होने से लोगों को बरसात में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस सड़क के पक्का होने से लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व लोगों ने विधायक का पंचायत में आने पर जोरदार स्वागत किया। लोगों ने अपनी कुछ समस्याएं भी विधायक के सामने रखी। जिस पर विधायक ने उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग का विकास करवाया जा रहा है। इस मौके पर पंचायत प्रधान अमरजीत कौर, वार्ड पंच निशा कुमारी, मंगत राम, सरवन कुमार, सुच्चा राम, दर्शन सिंह, रंगीराम, कर्ण सिंह, दयाल सिंह, ज्ञानचंद, दीनानाथ, रमेश सिंह, प्यारेलाल, अजमेर सिंह, राम हेमराज, मास्टर अमर सिंह, बंताराम व मंगल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed