{"_id":"612e6bf98ebc3e847a373284","slug":"janmashtami-celebrations-queues-in-the-temple-solan-news-sml3821924148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी की धूम, मंदिर में लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी की धूम, मंदिर में लगी कतारें
विज्ञापन
इन व्हील क्लब सोलन मिड टाऊन द्वारा जन्माष्टमी पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम रहे नर्सरी के पार?
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले भर में श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कोविड संक्रमण को लेकर दूसरे साल भी भंडारे के आयोजन पर प्रतिबंध रहा। इस बीच मंगलवार को शहर के मंदिरों में भक्तों के लिए भंडारे नहीं लगाए गए।
जन्माष्टमी पर रखे व्रत तोड़ने के लिए लोग सुबह से ही श्रीकृष्ण मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए। वहीं, मालरोड पर श्रीकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर महाराष्ट्र से आए संचालक महात्मा नरेंद्र मुनि ने मौजूद श्रद्धालुओं को भगवान की जीवन कथा के बारे में अवगत करवाया। वहीं, कसौली इंटरनेशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड़ियाणा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला लल्याणा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष लायंस क्लब राजीव गर्ग ने की। मालरोड श्रीकृष्ण मंदिर संस्था के अध्यक्ष राजीव कोहली ने कहा कि कोविड के बीच मंगलवार को भंडारे का आयोजन नहीं किया।
विज्ञापन
लोगों ने साधारण तरीके से ही जन्माष्टमी पर्व मनाया। इस मौके पर कार्यकारिणी और विशेष अतिथि डॉ. रामगोपाल शर्मा प्रवक्ता डाइट सोलन और वेद प्रकाश शर्मा मौजूद रहे। मालरोड पर श्रीकृष्ण मंदिर में अमन नाथ चंदोक, सतीश साहनी, अनूप गुप्ता, राकेश कोहली और अमरजीत कोहली मौजूद रहे।