फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   jail rail

रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर पांच साल कैद

Mon, 01 Jun 2015 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 01 Jun 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
jail rail

हैरिटेज कालका शिमला रेल ट्रैक के जाबली और चंबाघाट फाटकों पर रेलवे की पैनी नजर रहेगी। रेल के आने के समय अगर बंद फाटक कोई जबरन पार करता है तो उसे एक हजार का जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं इस तरह रेलवे के नियमों के उल्लंघन पर 5 साल की जेल व भारी जुर्माना हो सकता है। इसमें अधिकारी 154 एक्ट के तहत जुर्माना कर सकते हैं। जिसमें यदि बंद फाटक में टक्कर मारने और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आदि शामिल है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त ट्रेन के बाहर लटकने और सीढ़ियों पर बैठने वालों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। यह जानकारी सोमवार को रेलवे अधिकारियों ने रेल यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा 2015 में लोगों को जागरूकता अभियान के तहत दी। यह सप्ताह 9 जून तक चलेगा। उत्तर रेल विभाग की ओर से यह सप्ताह 23 जून को शुरू हुआ था। इस दौरान डेढ़ दर्जन के करीब चालान काटे गए।
विज्ञापन


अभियान के दौरान दो दिन में 16 चालान- अभियान में रेल में चैकिंग के दौरान आरपीएफ सोलन टीम ने 16 चालान किए हैं। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी है। इन चालानों में 14 चालान रेल में बिना टिकट यात्रा करने और 2 चालान रेल में स्मोकिंग करने के पाए हैं। वहीं रेल मार्ग पर गंदगी फैलाने वालों को भी जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों व लोगों को किया जा रहा जागरूक- आरपीएफ थाना प्रभारी सोलन सुनील कुमार ने बताया कि रेल यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा 2015 सप्ताह के तहत लोगों को रेल नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं उल्लंघन  होने पर चालान भी काटे जा रहे हैं। फाटकों पर रेलवे पुलिस की निगाह रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed