फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jaideep won Badi and Mallik won Badi Chhoti Mali.

Solan News: जयदीप ने बड़ी और मल्लिक ने जीती बड़ी छोटी माली

Fri, 14 Jun 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 14 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

पंचायत पारनू के ठेरा गांव में आयोजित हुई दंगल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत पारनू के गांव ठेरा में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में पहलवान जयदीप ने बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। दंगल में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल को देखने के लिए दूरदराज क्षेत्र से लोग आए थे। माली के मुकाबले देररात तक चले। बड़ी माली के लिए लंबे समय तक दाव पेंच चलते रहे। अंतिम मुकाबला रोहतक के जयदीप जेसिया और जम्मू के चैन के बीच हुआ। इसमें जयदीप ने चैन को पटकनी दी और बड़ी माली जीती।

इसी तरह छोटी माली का अंतिम मुकाबला पानीपत के मल्लिक और जम्मू के जरनैल पहलवान के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में मल्लिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जरनैल को हराया और छोटी माली अपने नाम की। बड़ी माली के विजेता को 9100 रुपये और उपविजेता को 7100 रुपये का इनाम दिया। जबकि छोटी माली के विजेता को 5100 रुपये और उपविजेता को 4100 रुपये इनाम दिया गया। आयोजक कर्मचंद कौशल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लाला चुगन चंद कौशल, दुर्गा दास, बाबूराम, जगत राम, नंदलाल, मनोज, कर्मचंद कौशल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed