{"_id":"66acd8a5c41c939529009150","slug":"iti-building-will-be-built-in-patta-bariyan-panchayat-with-rs-7-crores-solan-news-c-176-1-ssml1040-126067-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पट्टा बाड़ियां पंचायत में 7 करोड़ से बनेगा आईटीआई भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पट्टा बाड़ियां पंचायत में 7 करोड़ से बनेगा आईटीआई भवन
Fri, 02 Aug 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री ने किया निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टा बाड़ियां में निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
धर्माणी ने कहा कि औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। संस्थान के निर्माण से जहां विद्यार्थियों को घरद्वार पर तकनीकी शिक्षा उपलब्ध होगी, वहीं शिक्षित युवाओं को बेहतर रोजगार भी मिलेगा। कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य युवाओं तक बेहतर शिक्षा पहुंचाना और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने इस अवसर पर प्रशिक्षुओं से संवाद किया और शिक्षण प्रणाली को लेकर उनका दृष्टिकोण समझा।
इस अवसर पर सीपीएस राम कुमार चौधरी, ग्राम पंचायत पट्टा बाड़ियां की प्रधान रंजना, ग्राम पंचायत पट्टा बाड़ियां के उप प्रधान नेक राम, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समंवयक अतुल कडोता, पुलिस उपाधीक्षक बद्दी खजाना राम, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पट्टा बाड़ियां के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रशिक्षु उपस्थित रहे।