फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Isolation centres in two industries made micro containment zone after 33 workers found corona positive in BBN

दो उद्योगों के आइसोलेशन सेंटर बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन

Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Isolation centres in two industries made micro containment zone after 33 workers found corona positive in BBN
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन के दो उद्योगों में तीन दर्जन कोरोना रोगी एक साथ संक्रमित आए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने दोनों उद्योगों में आइसोलेशन सेंटर बनाकर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीबीएन में जूता और सीमेंट बनाने वाले उद्योग में एक साथ 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विभाग ने इन दोनों उद्योगों के कर्मचारियों का इलाज करने के बाद उन्हें कंपनी के बनाए आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया है।
विज्ञापन

साथ ही विभाग ने जिला प्रशासन से इन दोनों आइसोलेशन सेंटरों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश की थी। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कंपनियों को सैनिटाइज करवाकर चालू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यकारी एसडीएम ओमकांत ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों उद्योगों के आईसोलेशन सेंटरों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश की थी। इस आधार पर प्रशासन ने दोनों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया है।

वहीं बीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बताया कि उद्योग के कामगारों के संपर्क में आए अन्य लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। जो लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं, उनके संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करने को कहा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी परिवार से कोई सदस्य संक्रमित पाया जाता है तो वे खुद ही कोरोना टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed