फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   investigation of accident

Solan News: बस हादसे की जांच के लिए तकनीकी टीम आज पहुंचेगी कंडाघाट

Thu, 10 Oct 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी और पुलिस विभाग के अधिकारी होंगे शामिल
विज्ञापन

घायलों की हालत में सुधार, सोलन अस्पताल से मिली छुट्टी
कंडाघाट में पलट गई थी शिमला से टनकपुर जा रही उत्तराखंड की बस, 30 यात्री हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कंडाघाट। कंडाघाट में बस हादसे की जांच के लिए शुक्रवार को तकनीकी टीम पहुंचेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम से सर्वेयर समेत तकनीकी अधिकारी और पुलिस के तकनीकी विंग की टीम मौके पर पहुंचेगी। यह टीम बस का पूरा मुआयना करेगी और हादसा कैसे हुआ इसकी जांच करेगी। टीम अपनी छानबीन के बाद चार दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। पुलिस ने एचआरटीसी की तकनीकी टीम को पहले ही पत्र भेज दिया है जिसके आधार पर छानबीन होगी। वहीं हादसे के दूसरे दिन उत्तराखंड परिवहन से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि उनकी टीम भी यहां पर जांच के लिए पहुंचेगी। उधर, हादसे के घायलों की हालत में अब सुधार है। सोलन अस्पताल से घायलों को छुट्टी दे दी गई है।

गौरतलब है कि वीरवार को कंडाघाट में शिमला से टनकपुर जा रही उत्तराखंड की बस पलट गई थी। इसमें 30 सवारियां घायल हुई थीं जिसमें 25 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। उधर, एसपी सोलन के अनुसार हादसे की जांच के लिए शुक्रवार को तकनीकी टीम कंडाघाट पहुंचेगी। वह हर पहलू से मौके पर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed