फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions to the administration to prepare the report of pending works

Solan News: प्रशासन को लंबित कार्यों की रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

Sat, 18 Mar 2023 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
समय पर पूरे किए जाएं विभिन्न योजनाओं के विकास कार्य
विज्ञापन

जंगेशु जलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन बिछाने के भी निर्देश
सोलन में विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लक्षित वर्गों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रहीं विभिन्न योजनाओं के लाभ समय पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाना आवश्यक है, ताकि राष्ट्र के बहुमूल्य समय और धन की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि सड़कों, पुलों, भवनों और अन्य निर्माण कार्यों की समयबद्ध समीक्षा एवं अधिकारियों द्वारा इनकी गुणवत्ता का अनुश्रवण भी जरूरी है।

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत सभी लंबित कार्यों की रिपोर्ट मंगवाकर इनका कार्य समय पर पूरा किया जाएगा। सांसद ने बैठक में जल शक्ति विभाग को ग्राम पंचायत जंगेशु में जलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन स्थापित करने के निर्देश दिए। विभाग को नल के माध्यम से समयबद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम को और प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अवगत करवाया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सोलन जिले में 196 सड़क निर्माण कार्यों के माध्यम से लगभग 1212 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया। इन निर्माण कार्यों पर 375.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अन्तर्गत जल शक्ति वृत्त सोलन द्वारा 103 योजनाओं पर कार्य आरंभ किया गया है। इनमें से अधिकतर योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने विश्वास दिलाया कि सांसद की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed