{"_id":"611beddd8ebc3e42cf76b8ab","slug":"instructions-to-give-mnrega-daily-wages-on-time-the-role-of-development-block-officers-is-important-in-making-development-accessible-to-the-people-deputy-commissioner-solan-news-sml380715577","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की दिहाड़ी समय पर देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की दिहाड़ी समय पर देने के निर्देश
विज्ञापन
सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा विकास को जन सुलभ बनाने में विकास खंड अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृतिका कुल्हरी मंगलवार को सोलन जिला के पांचों विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को योजनाओं की समुचित जानकारी देना व पात्रता अनुसार उन्हें लाभान्वित करने में खंड विकास अधिकारियों को अपनी भूमिका का उचित निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का अनुश्रवण करें। उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा की दिहाड़ी समय पर प्रदान की जानी चाहिए। सभी खंड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अपने-अपने विकास खंड में मनरेगा के तहत 90 दिन पूर्ण कर चुके श्रमिकों की सूची ग्रामीण विकास अभिकरण को प्रेषित की जाए।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन सुनियोजित तरीके से किया जाए ताकि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखा जा सके। वहीं, अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
जिले में 27 जगह बनेंगे पंचवटी पार्क
बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में मनरेगा के तहत वर्ष 2021-22 में 411094 कार्यदिवस अर्जित किए गए। इनमें धर्मपुर विकास खंड में 70371, कंडाघाट विकास खंड में 44158, कुनिहार विकास खंड में 78290, नालागढ़ विकास खंड में 122659 तथा सोलन विकास खंड में 95616 कार्यदिवस अर्जित किए गए। सोलन जिला में 27 स्थानों पर पंचवटी पार्क के लिए स्थानों का चयन किया गया है। इनमें से 4 स्थानों पर कार्य प्रगति है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिला में 316 शौचालयों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल, पांचों विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।