फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions to check electricity, internet and software arrangements first

Solan News: बिजली, इंटरनेट और सॉफ्टवेयर व्यवस्था पहले जांचने के निर्देश

Wed, 06 May 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Instructions to check electricity, internet and software arrangements first
नालागढ में नामांकन प्रक्रिया के संचालन के लिए पूर्वाभ्यास करते हुए सेक्टर व सहायक रिटर्निंग अधि
पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के संचालन के लिए करवाया पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

17 सेक्टर और 83 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया की अध्यक्षता में नालागढ़ उपमंडल के तहत पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया के लिए तैनात 17 सेक्टर अधिकारियों और 83 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने भाग लिया।
एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों के सत्यापन, नामांकन छंटनी और मतदान प्रक्रिया से जुड़े बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निर्धारित प्रपत्रों में सही और पूर्ण रूप से भरे जाएं तथा उनकी गहन जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुरूप ही संपन्न होनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सात मई से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित नामांकन स्थलों के लिए समय पर रवाना होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नामांकन स्थलों पर बिजली, कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पहले ही जांच कर ली जाए, ताकि नामांकन के दिन किसी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार नालागढ़ हुस्न चंद, खंड विकास अधिकारी नालागढ़ अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
नई पंचायतों में यहां होगी नामांकन प्रक्रिया
नालागढ़ उपमंडल के तहत नई बनी ग्राम पंचायतों की नामांकन प्रक्रिया निर्धारित स्थानों पर आयोजित की जाएगी। कोटला कलां पंचायत की नामांकन प्रक्रिया राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला कलां में, गुलाबपुरा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला सौड़ी गुज्जरां में, ढांग उपरली की राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढांग उपरली, गुरुमाजरा पंचायत की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनाल माजरा, दलछांब की राजकीय प्राथमिक पाठशाला दलछांब में तथा रत्योड़ पंचायत की राजकीय प्राथमिक पाठशाला रत्योड़ में आयोजित होगी। अन्य सभी ग्राम पंचायतों की नामांकन प्रक्रिया संबंधित पंचायत घरों में संपन्न करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed