फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions for the strict implementation of FLN standards for classes 1 to 3.

Solan News: कक्षा एक से तीन तक एफएलएन मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

Fri, 03 Jul 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Instructions for the strict implementation of FLN standards for classes 1 to 3.
नालागढ़ के राजपुरा में आयोजित प्राथमिक विद्यालयों के केंद्र अध्यक्ष की बैठक को संबोधित करते हुए
उपनिदेशक ने शिक्षा, पोषण योजनाओं और अपार आईडी अपडेशन पर दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

कहा-कोई भी बच्चा सरकारी योजनाओं के वंचित नहीं रहना चाहिए

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक राज कुमार पराशर ने कक्षा 1 से 3 तक एफएलएन (प्रारंभिक साक्षरता और संख्या ज्ञान) के निर्धारित मानकों को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र अध्यक्षों को स्पष्ट किया कि किसी भी बच्चे को शिक्षा, दोपहर भोजन, मुख्यमंत्री पौष्टिक आहार योजना या एफएलएन गतिविधियों से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। वे वीरवार को राजपुरा स्कूल में आयोजित रामशहर और नालागढ़ क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों के केंद्र अध्यक्षों की मासिक पुनर्विलोकन बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्राथमिक स्तर पर एफएलएन की प्रगति की समीक्षा की। उपनिदेशक ने कहा कि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों का यू-डाइस पोर्टल पर नियमित अपडेट किया जाए तथा अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया को भी समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने केंद्र अध्यक्षों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।बैठक में डूंगरी मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि स्कूलों में किचन गार्डन विकसित किए जाएं और उसमें मौसमी सब्जियों की खेती को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही दोपहर भोजन योजना में स्थानीय उत्पादन को शामिल करने पर भी बल दिया गया।उपनिदेशक ने हरित स्कूल अभियान के तहत सभी विद्यालयों में पौधरोपण अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपनिदेशक राज कुमार पराशर, प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तारा देवी, भाग सिंह, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर बंसल, बीएमआईएस इंचार्ज सुषमा ठाकुर सहित नालागढ़ और रामशहर क्षेत्र के केंद्र अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed