{"_id":"69df7a51ce0ec6af1004b02b","slug":"inspection-of-burnt-shops-solan-news-c-176-1-ssml1040-167329-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली हेरिटेज मार्केट का तकनीकी टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली हेरिटेज मार्केट का तकनीकी टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
भीषण अग्निकांड में जले हुए स्ट्रक्चर की वैल्यू जांची, 17 को रिपोर्ट होगी पेश
कसौली और डगशाई छावनी के सहायक अभियंता टीम में रहे शामिल
प्रभावित दुकानदारों को एक माह में बसाने की है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। कसौली हेरिटेज बाजार में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बुधवार को छावनी परिषद के तकनीकी अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में छावनी परिषद कसौली के सहायक अभियंता सतीश कुमार, छावनी डगशाई के सहायक अभियंता मनोज कुमार और छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अग्निकांड में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुई सभी आठ दुकानों का निरीक्षण कर उनके स्ट्रक्चर डैमेज का बारीकी से आकलन किया। इसमें यह भी देखा गया कि जो स्ट्रक्चर जले हैं, उसकी वैल्यू कितनी थी। टीम द्वारा प्रत्येक दुकान की डैमेज रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर शीघ्र ही एक समग्र एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को पेश किया जाएगा। यह पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के माध्यम से 17 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। बोर्ड के निर्णय के अनुसार यहां आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि प्रभावित दुकानदारों को जल्द राहत उपलब्ध कराई जा सके और पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।
छावनी परिषद इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है और योजना के अनुसार प्रभावित दुकानों के स्थान पर नए स्ट्रक्चर का निर्माण लगभग एक माह के भीतर शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय प्रशासन की इस सक्रियता से पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।