{"_id":"690b554a838fd9c7b406b284","slug":"information-given-to-employers-about-the-developed-india-employment-scheme-solan-news-c-176-1-ssml1044-156528-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नियोक्ताओं को विकसित भारत रोजगार योजना की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नियोक्ताओं को विकसित भारत रोजगार योजना की दी जानकारी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने धागा मिल में किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर बद्दी की एक धागा मिल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में वस्त्र और परिधान क्षेत्र के सात नियोक्ताओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम 3 से 9 नवंबर तक वस्त्र और परिधान क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ईपीएफओ के अधिकारी जगजोत सिंह चीमा ने औपचारिक क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी ईपीएफओ को सौंपी गई है।
चीमा ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के पहले घटक के तहत ईपीएफओ में पंजीकृत पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक के वेतन पर एक माह का ईपीएफ वेतन दो किस्तों में सरकार की ओर से दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिनका मासिक वेतन एक लाख रुपये तक है। योजना की पहली किस्त छह माह की सेवा पूरी होने पर और दूसरी 12 माह की सेवा व वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद देय होगी।
विज्ञापन
योजना के दूसरे घटक के तहत सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित है। इस योजना के अंतर्गत सरकार नियोक्ताओं को दो वर्षों तक नए नियुक्त कर्मचारियों के लिए प्रति माह तीन हजार रुपये तक की प्रतिपूर्ति देगी। विनिर्माण क्षेत्र के लिए यह लाभ तीसरे और चौथे वर्ष तक भी दिया जाएगा।