{"_id":"685020cb0a1d8385300297bb","slug":"information-about-ashtanga-yoga-given-to-trainees-in-diet-solan-news-c-176-1-ssml1042-146366-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डाइट में प्रशिक्षुओं को दी अष्टांग योग की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डाइट में प्रशिक्षुओं को दी अष्टांग योग की जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए आयुष विभाग की ओर से सोलन डाइट में योग जागरुकता शिविर आयोजित किया। इस दौरान योग का प्रशिक्षण भी प्रशिक्षुओं को दिया गया। प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी डॉ. निशा वर्मा ने की। उन्होंने सभी को अष्टांग योग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग के आठ अंग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारण, ध्यान और समाधि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन व आत्मा को ईश्वर से जोड़ता है तथा योग को नियमित अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। इस अवसर पर आयुष विभाग सोलन के डॉ. मंजेश शर्मा ने सभी को कपालभाति, अनुलोम-विलोम व ध्यान प्रणायाम का अभ्यास करवाया। इस मौके पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उपप्रधानाचार्य, अधिकारी, कर्मचारी व प्रशिक्षु मौजूद रहे।