{"_id":"67110cf54a965ec977030964","slug":"inform-the-police-immediately-on-misleading-publicity-sp-solan-news-c-176-1-ssml1040-130643-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रामक प्रचार पर तुरंत पुलिस को करें सूचित : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रामक प्रचार पर तुरंत पुलिस को करें सूचित : एसपी
विज्ञापन
नशा निवारण और महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने सामाजिक संगठनों से की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने सामाजिक समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एसपी ने कहा कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है।
इस दौरान चार मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें सामाजिक शांति व्यवस्था बनाए रखना, पुलिस की सहायता करना, नशे के खिलाफ जागरूकता और महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी। एसपी ने सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने समुदायों के भीतर और बाहर शांति और सद्भावना बनाए रखें। किसी भी प्रकार की गलतफहमी या भ्रामक प्रचार पर तुरंत संज्ञान लें और पुलिस को भी सूचित करें।
सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार वाले संदेशों कि निगरानी करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस से ज्यादा से ज्यादा जानकारी साझा करें। नशा न केवल युवाओं को प्रभावित करता है बल्कि पूरे समाज के लिए हानिकारक है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी लोग विशेषकर युवाओं को इस संदर्भ में जागरूक करें और नशे की रोकथाम के लिए स्थानीय पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों का सहयोग करें। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी।