फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Industry Minister Government Primary School Dasaura Majra building inaugurated

Solan News: उद्योग मंत्री ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला दसौरा माजरा के भवन का किया शुभारंभ

Fri, 26 Jul 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 26 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Industry Minister Government Primary School

Dasaura Majra building inaugurated
दसौरा माजरा में स्कूल भवन नवीनीकरण उद्घाटन के दौरान मौजूद उद्योग मंत्री व अन्य। संवाद
कहा शिक्षा संस्थानों में क्लस्टर प्रणाली शुरू होने से मिलेगी बेहतरीन सुविधा
विज्ञापन


दसौरा माजरा में सामुदायिक भवन निर्माण को पांच लाख देने की भी घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटोली कलां में राजकीय प्राथमिक पाठशाला दसौरा माजरा के भवन का शुभारंभ रोजगार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणात्मक और रोजगारन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश का उद्देश्य है। प्रदेश के बच्चे संविधान की मूल भावना के अनुरूप एक स्वस्थ जीवन दृष्टि विकसित करें तथा मूलभूत साक्षरता तथा संख्या ज्ञान से लेकर कृत्रिम मेधा के प्रयोग तक हर कौशल में सर्वश्रेष्ठ बनें।


प्रदेश में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यह स्कूल स्थापित कर बच्चों को घर-द्वार पर ही आधुनिक शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में क्लस्टर प्रणाली शुरू की गई है। इसके अंतर्गत स्मार्ट कक्षाएं बनाई जा रही हैं जिसमें ऑडियो-विजुअल टीचिंग एड, लर्निंग सॉफ्टवेयर, बैठने की उचित व्यवस्था, खेल मैदान, स्वच्छ शौचालयों जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पाठशाला भवन के नवीनीकरण पर सन फार्मा द्वारा सामुदायिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत लगभग 12 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय को आठवीं तक स्तरोन्नत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण किया और सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आग्रह भी किया। इसके अलावा दसौरा माजरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने इस अवसर पर भी उपस्थितजनों को संबोधित किया। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, दून विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार सिंह, ग्राम पंचायत भटोली कलां के उप प्रधान बिल्लू खान, बीबीएनडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, पुलिस उपाधीक्षक बद्दी खजाना राम, सन फार्मा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एएच खान, प्लांट हेड अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed