{"_id":"6623b71931018078170443d4","slug":"industries-throwing-garbage-in-three-major-drains-of-parwanoo-solan-news-c-176-1-ssml1040-120038-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू के तीन प्रमुख नालों में उद्योग फेंक रहे कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू के तीन प्रमुख नालों में उद्योग फेंक रहे कचरा
Sat, 20 Apr 2024 06:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई उद्योगों ने नालों में ही खोल रखी है उद्योग की सीवरेज
रात के अंधेरे में उद्योग गिराते हैं कचरा और केमिकल वेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू में बह रहे तीन प्रमुख नालों में उद्योगों का कचरा गिराया जा रहा है। इन प्रमुख नालों में सेक्टर-5 का सुखना नाला, सेक्टर-3 व 6 शामिल हैं। इन नालों के आसपास ज्यादातर औद्योगिक इकाइयां लगीं हुई हैं। इनमें से कुछ इकाइयां उद्योगों से निकलने वाले कचरे और केमिकल वेस्ट को नालों में डाल देती हैं। साथ ही कुछ उद्योगों की सीवर भी इन नालों में ही डाली जा रही है। वहीं हाल ही परवाणू में फेल हुए पानी के सैंपलों में भी कॉलिफार्म बैक्टीरिया मिलता था जो सीवर मिले पानी में होता है।
परवाणू के सेक्टर-5 में सुखना नाला बहता है। इसके किनारे सेक्टर-5 के उद्योग लगे हुए हैं। यह नाला टकसाल गांव से बहता हुआ आता हैं और कालका के नाले से मिलता है। इस नाले में अक्सर उद्योगों का कचरा गिरा हुआ मिलता है। जिसके चलते एनजीटी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कई बार स्थानीय परवाणू उद्योग संघ व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर इसकी सफाई का अभियान भी चलाया है। परवाणू का दूसरा प्रमुख नाला सेक्टर-3 का नाला है। यह नाला भी कौशल्या खड्ड में जा मिलता है। इस नाले में रात में मौका देख कर उद्योग अपना वेस्ट मेटीरियल व कचरा फेंक जाते हैं। परवाणू का तीसरा नाला सेक्टर-6 से सेब मंडी से होता हुआ कौशल्या खड्ड में मिलता है। इस नाले के किनारे भी उद्योग लगे हुए हैं और यह नाला भी औद्योगिक कचरे से भरा रहता है।
परवाणू प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता अनिल रॉ ने बताया कि जल्द ही सेक्टर-3 व सेक्टर-6 के नाले का निरीक्षण किया जाएगा। अगर कोई उद्योग नाले में गंदगी फेंकता हुआ पकड़ा जाता है तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।