फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   industries effected due to jam

Solan News: जाम से प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित, करोड़ों का नुकसान

Wed, 01 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
industries effected due to jam
बद्दी को हरियाणा से जोड़ने वाला बालद पुल पर प्रदर्शनकारी जाम लगाते हुए-संवाद।
कामगार और कच्चा माल नहीं पहुंच पाया, बंद करने पड़े दर्जनों उद्योग
विज्ञापन

तैयार माल लोड न होने से उद्योगों में उत्पादन भी रहा पूरी तरह से ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। एंट्री टैक्स के विरोध में लगे जाम से प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित हो गया है। इससे एक ही दिन में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बुधवार को अधिकांश उद्योगों में कामकाज ठप रहा। कुछ उद्योगों का तैयार माल नहीं जा पाया। वहीं कई उद्योगों में कच्चा माल नहीं पहुंच पाया। इसी तरह कुछ उद्योगों में कामगार नहीं पहुंच पाए। इससे छिटपुट उद्योग ही चल पाए। वहीं एचआरटीसी व निजी बसें जाम में फंसी रहीं। कोई भी व्यक्ति अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाया।
बद्दी में सुबह 8:00 बजे के बाद ही राष्ट्रीय मार्ग 105 पर जाम लग गया। यह जाम पहले टोल बैरियर पर था, बाद में कुछ वाहन साइड से निकल रहे थे तो प्रदर्शनकारियों ने जाम को पुल के मुहाने पर लगा दिया। इससे कोई भी वाहन बद्दी से बाहर नहीं निकल पाया। बद्दी व बरोटीवाला से हरियाणा को जाने वाले संपर्क मार्गों से छोटे वाहन तो जा रहे थे लेकिन बड़े वाहन नहीं जा पाए। कुछ वाहन बरोटीवाला से वाया कालूझिंडा व खेड़ावाली लेही को कालका निकल गए लेकिन जो वाहन जाम में फंस गए वे न तो आगे जा पाए और न ही पीछे मुड़ पाए।
विज्ञापन

बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया ने बताया कि जाम से प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन प्रभावित हुआ है। यहां पर अधिकांश छोटे उद्योग हैं। इन उद्योगों में जब तैयार माल स्टोर से निकलता है तभी जगह होने पर दूसरा माल तैयार होता है। वहीं कुछ संचालकों के पास कच्चा माल भी नहीं पहुंचा। इससे बुधवार को उनके उद्योग नहीं चल पाए। यही नहीं बसें जाम में फंसने से कामगार उद्योगों में नहीं पहुंच पाए जिससे उद्योग पूरी तरह से नहीं चल पाए। करोड़ो में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के नालागढ़ डिपो की बसें पूरा दिन प्रभावित रहीं। पंजाब के रूपनगर, भरतगढ़ व बघेरी सड़कें दोपहर बाद खुल गई थीं, लेकिन बद्दी व बरोटीवाला में जाम होने से कालका, पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला व दिल्ली की ओर जाने वाली सभी रूट प्रभावित रहे। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। बाहरी राज्यों से बद्दी आने वाले कामगार मीलों पैदल चल कर सामान उठा कर बद्दी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed