फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Industrial organisations starts Corona vaccination programmes to protect workers from pandemic in BBN

कामगारों को कोरोना से बचाने के लिए उद्योगों में टीकाकरण अभियान शुरू

Wed, 11 Aug 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Industrial organisations starts Corona vaccination programmes to protect workers from pandemic in BBN
भोगपुर टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करते हुए बीएमओ अजय पाठक। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। लघु उद्योग भारती की नई टीम ने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले उद्योगों में कार्यरत कामगारों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए चार दिन का निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू किया। इसके तहत हर रोज एक हजार कामगारों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के निवेदन पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया। लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय बद्दी में मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि कामगार उद्योग की रीढ़ की हड्डी है।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती की नई टीम ने निर्णय लिया कि स्वास्थ्य विभाग से मिलकर निशुल्क कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल ने किया। उन्होंने सभी उद्योगपतियों से अपील की कि इस टीकाकरण अभियान में अपने सभी कामगारों को कोरोना महामारी का टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के महासचिव संजीव शर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम बिंदल, एनपी कौशिक उपाध्यक्ष, डॉ. मुकेश मल्होत्रा, डॉ. गगन जैन, अखिल मोहन अग्रवाल, नवीन रावत, कमलेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed