{"_id":"62093ca060a96501cb73342b","slug":"indoor-stadium-to-be-built-near-solan-s-thhodo-ground-costing-9-crore-solan-news-sml399440089","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम, खेल प्रतिभाओं के सपनों को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम, खेल प्रतिभाओं के सपनों को लगेंगे पंख
विज्ञापन
सोलन में ठोडो ग्राउंड के समीप इस जगह बनाया जाएगा इंडोर स्टेडियम। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललित कश्यप
सोलन। जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम का सपना जल्द ही साकार होकर खेल प्रतिभाओं के सपनों को पंख लगाएगा। ठोडो मैदान के नजदीक प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम का कार्य बहुत जल्द शुरू होने वाला है। खेल विभाग ने राजस्व विभाग के साथ जमीन की निशानदेही कर निर्माण के लिए निजी कंपनी के साथ करार भी कर लिया है। जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा।
इस इंडोर स्टेडियम के बनने से जिले में खेल प्रतिभाओं को तराशने में मदद मिलेगी। अभी तक बिना स्टेडियम के खिलाड़ियों को खुले आसमान के नीचे ही अभ्यास करना पड़ता है। ऐसे में खिलाड़ियों को बारिश या सर्दी या गर्मी के मौसम में अभ्यास के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिले में अभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए अपना कोई खेल मैदान नहीं है। ऐसे में जिले में विभिन्न खेलों के कोच बिना मैदान प्रशिक्षण दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सोलन में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए अक्तूबर 2011 में आधारशिला रखी गई थी। इसके निर्माण पर नौ करोड़ की राशि खर्च होनी थी। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग सोलन ने दो करोड़ की राशि लोक निर्माण विभाग सोलन को जमा भी कर दी है। इस कार्य को निजी कंपनी को दिया है। इस स्टेडियम में बड़े आधुनिक हॉल, महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए डोरमेटरी का निर्माण और पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
आधुनिक होंगे इंडोर स्टेडियम कोर्ट
अब तक फाइलें इतनी धीमी गति से सरकीं कि इंडोर स्टेडियम शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया। अब इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके लिए डीपीआर तैयार कर जमीन की पैमाइश का कार्य भी पूरा हो गया है। इस स्टेडियम में सभी इंडोर खेलें जैसे रेसलिंग, टीटी, कबड्डी, कैरम, मुक्केबाजी, बास्केटबाल आदि खेल खेले जा सकेंगे। इनके लिए आधुनिक कोर्ट का निर्माण किया जाएगा।
2 डोरमेट्री की मिलेगी सुविधा
इंडोर स्टेडियम के साथ सोलन राष्ट्रीय स्तर की इंडोर खेलों की मेजबानी भी कर सकेगा। इस स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने के लिए दो डोरमेट्री बनेगी। इनमें 40 लड़कियों और 60 लड़के ठहर सकेंगे। इसमें मेस का भी प्रावधान किया गया है।
50 गाड़ियां एक साथ खड़ी हो सकेंगी
इंडोर स्टेडियम के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग का निर्माण होगा। इसमें एक साथ करीब 50 गाड़ियों को खड़ा किया जा सकेगा। यहां खिलाड़ियों समेत दर्शकों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी। वर्तमान में जिले में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। बाहरी राज्यों से आए खिलाड़ियों को इसका अधिक लाभ मिलेगा।
पांच बीघा भूमि में होगा निर्माण, टेंडर अवार्ड
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग अधिकारी भूपेंद्र वर्मा ने बताया कि ठोडो मैदान के नजदीक करीब पांच बीघा जमीन में इनडोर स्टेडियम बनना प्रस्तावित है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। स्टेडियम का निर्माण कार्य एक निजी कंपनी को दिया है जिसके टेंडर अवार्ड कर दिए गए हैं। जल्द ही कंपनी कार्य शुरू कर देगी।