फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inauguration of Upanayan Sanskar program in Dharot

Solan News: धरोट में उपनयन संस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ

Thu, 13 Feb 2025 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला मुख्यालय के साथ लगते धरोट गांव में बिजेश्वर देवता मंदिर में दो दिवसीय उपनयन संस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ वीरवार को हुआ। इस उपनयन संस्कार में 36 बच्चों को यज्ञोपवीत डाला जा रहा है। यह उपनयन संस्कार आचार्य लोकेश शास्त्री की देखरेख में करवाया जा रहा है। जिला के कई क्षेत्रों से बच्चे यहां उपनयन संस्कार के लिए पहुंचे हैं। विजेश्वर देवता मंदिर कमेटी के मुख्य रामरतन शर्मा ने बताया कि उपनयन संस्कार बेहद जरूरी है व सभी के सहयोग से बिजेश्वर देवता मंदिर में इस सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के सामुहिक कार्यक्रम मंदिर कमेटी आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम के दूसरे 14 फरवरी को सभी बटुकों को मंत्र दीक्षा दी जाएगी। बच्चों के खाने-पीने, ठहरने की व्यवस्था भी मंदिर समिति करेगी। इस दौरान शुक्रवार को यहां भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed