फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In the case of theft in the district headquarters Two others including the main accused arrested

Solan News: पंजाब- मोहाली के ध्यानार्थ जिला मुख्यालय में हुई चोरी मामले में मुख्य आरोपी समेत दो अन्य गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 30 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस जांच में खुलासा, चिट्टे का सेवन भी करते हैं आरोपी
विज्ञापन

12 अक्तूबर को आभूषण और नकदी पर किया था हाथ साफ
गहनों को परवाणू में रखा था गिरवी, लिया था 42 हजार का लोन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय में 12 अक्तूबर को एक घर से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चिट्टे का सेवन करते हैं और इनके खिलाफ पहले भी चिट्टे और चोरी को लेकर मामले दर्ज हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी ने कुछ गहने परवाणू में एक फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रखकर 42 हजार का लोन लिया था। जबकि एक सोने की अंगूठी लेकर मोहाली पंजाब भाग गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार सोलन में एक महिला ने पुलिस को लाखों के गहने और नकदी चोरी होने की शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने थाना प्रभारी सदर सोलन प्रियंका चौहान की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें आदर्श राणा पुत्र सही राम निवासी गांव ठारू दियोठी मझगांव जिला सिरमौर संलिप्त पाया गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पता चला कि आरोपी मोहाली में है। इसके बाद टीम गठित कर मोहाली भेजी गई, जहां से मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया। वहीं जब गहनों के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चोरी किए गए गहनों को मुथुट फाइनेंस परवाणू में गिरवी रखने की बात की। जिसमें आरोपी की निशानदेही पर गहने बरामद कर लिए हैं। जिसमें से एक अंगूठी गायब थी। जिसके बारे में पूछा तो आरोपी ने बताया कि अंगूठी मनिंद्र उर्फ मोंटू पुत्र दिलबाग निवासी धर्मपुर को दी है। पुलिस ने मनिंद्र को भी गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ पर पता चला कि उसने भी अगूंठी को आगे अपने परिचित व्यक्ति राम शंकर को दी है। जिसमें पुलिस ने राम शंकर पुत्र रामजस निवासी पंचकुला को भी गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी आदर्श राणा एक आदतन चोर व चिट्टे का नशेड़ी है। इसके खिलाफ पहले भी 6 मुकद्दमे चिट्टे के और 3 मुकद्दमे चोरी के हैं। इसके अन्य मुकदमों में भी अब जमानत रद्द करने की याचिकाएं कोर्ट में डाली जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed