फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In Deunghat and Rabaun, some people are getting water on the 9th and some on the 15th day.

Solan News: देउंघाट व रबौन में किसी को नौवें, तो किसी को 15वें दिन मिल रहा पानी

Mon, 10 Feb 2025 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
पीलिया के कारण लवीघाट स्कीम बंद रहने से आई दिक्कत
विज्ञापन

पेयजल किल्लत के चलते महंगे दामों पर मंगवाने पड़ रहे टैंकर
विभाग का दावा मंगलवार से होगी लिफ्टिंग शुरू, ठीक हो जाएगी स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते देउंघाट, रबौन क्षेत्र में इन दिनों लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड-1 के क्षेत्र में किसी को नौवें तो कहीं 15वें दिन पानी मिल रहा है। गुस्साए लोगों ने विभाग के अधिकारियों का घेराव करने का मन बना लिया है। इस कारण लोगों को महंगे दामों में पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इन दिनों टैंकर चालकों ने भी पानी की किल्लत को देखकर दाम काफी अधिक कर दिए हैं। अधिकतर दिक्कत पीलिया के कारण बंद पड़ी लवीघाट पेयजल योजना से आई है। क्योंकि इस स्कीम को बंद किए काफी समय हो गया है। ऐसे में गिरि के सहारे देउंघाट और रबौन क्षेत्र के लोगों की पानी की किल्लत को विभाग दूर कर रहा है। इस योजना का क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। हालांकि विभाग का दावा है कि मंगलवार से लवीघाट पेयजल योजना से पानी की लिफ्टिंग को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद स्थिति इन क्षेत्रों में काफी ठीक हो जाएगी। लेकिन वर्तमान में लोगों की पानी की टंकियां खाली हो गई है। वहीं, इस बारे उदय विहार समिति के निवासी भी कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं। समिति का आरोप है कि विभाग ने क्षेत्र को शहर से अलग कर रखा है। इसी कारण लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है। पहले एक लाइन के सहारे क्षेत्र के लोग थे। लेकिन अब क्षेत्र में सप्लाई को बेहतर करने के लिए अलग-अलग लाइनें बिछा दी है। इसके बावजूद लोगों को पानी की सप्लाई ठीक नहीं हो रही है। इस समस्या को लेकर अब लोगों ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर भी शिकायत की है।

समिति के सदस्य पेयजल किल्लत को लेकर सीएम पोर्टल, जल शक्ति मंत्री और उपायुक्त को भी समस्या के बारे में अवगत करवा चुके है। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। इस बार फरवरी में यह हाल है तो आगामी दिनों में क्या होगा। अगर स्थिति ठीक नहीं होती है तो समिति अधिकारियों का घेराव करेगी।
विज्ञापन

आरडी शर्मा, प्रधान, उदय विहार विकास समिति सोलन।

पानी की समस्या को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों के साथ बात हो गई है। लेकिन स्थिति ठीक करने में विभाग नाकाम साबित हो रहा है। उपायुक्त के समक्ष भी समस्या को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष सोपाल, पार्षद, एमसी सोलन।

लवीघाट योजना में साफ-सफाई का कार्य पूरा हो गया है। बीते दिनों से बंद पड़ी योजना के कारण क्षेत्र में समस्या आई है। अब योजना को चलाने की अनुमति मिल गई है। अब लोगों को समस्या नहीं आने दी जाएगी। मंगलवार से योजना का पानी टैंक तक पहुंच जाएगा। लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी विभाग का कर्तव्य है। आगामी दिनों में स्थिति ठीक हो जाएगी।
-ई. एनसिंह, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article