फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Impact of Delhi's pollution, BBN truck operators worried

Solan News: दिल्ली के प्रदूषण का असर, बीबीएन के ट्रक संचालक परेशान

Mon, 20 Nov 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 20 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
पुराने माॅडल की गाड़ियों की आवाजाही पर दिल्ली में लगी रोक
विज्ञापन

अब केवल नए माॅडल की गाड़ियों को मिल रहा दिल्ली का माल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। दिल्ली में प्रदूषण का असर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन पर भी पड़ा है। अब दिल्ली में पुराने माॅडल के ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यहां पर 2021 के बाद आए नए मॉडल के ट्रक ही सामान लेकर जा सकते हैं। इससे एक तो पुराने ट्रकों को काम नहीं मिल रहा, वहीं नए मॉडल की गाड़ियां कम होने से उद्योगों को भी ट्रक नहीं मिल रहे। अगर यही हाल रहा तो बीबीएन में दिल्ली व उसके बाहर सामान भेजने की समस्या भी पैदा हो सकती है।
बीबीएन में 10 हजार से अधिक ट्रक व इतने ही पिकअप व अन्य छोटे वाहन हैं जो बीबीएन से तैयार माल को दिल्ली व उसके आगे के राज्यों में सप्लाई करते हैं। लेकिन दिल्ली में प्रदूषण के चलते पुराने माडल के ट्रकों व वाहनों पर पूर्ण रूप से लोग लगा दी गई है जिससे बीबीएन से अब बीएस-6 ट्रक ही माल लेकर जा रहे हैं। बीबीएन में 70 फीसदी ट्रक पुराने माॅडल के हैं। पुराने माडल के ट्रकों के संचालकों का कहना है कि मॉडल पुराना होने के कारण उन्हें सामान नहीं मिल रहा है और वह खाली खड़े हैं। इससे उनकी देनदारी बढ़ जाएगी। समय पर किस्त न जमा होने से बैंकों से डिफाल्टर हो जाएंगे।
विज्ञापन

उद्योगपतियों का कहना है कि अब दिवाली व छठ पूजा के चलते उद्योगों में उत्पादन कम हो रहा है और अधिकांश उद्योग बंद हैं। लेकिन जैसे ही यहां पर उत्पादन बढ़ेगा तो यहां से माल उठाने में दिक्कत होगी। केवल बीएस-6 ट्रकों को ही माल मिल रहा है। दूसरी ओर नालागढ़ ट्रक यूनियन के महासचिव दिनेश कौशल ने बताया कि पुराने माडल के ट्रकों को माल न मिलने की दिक्कत आनी शुरू हो गई है। अगर इन पर लगी रोक नहीं हटी तो यह समस्या और भी बढ़ जाएगी और पुराने ट्रकों को काम मिलना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed