{"_id":"69cc190c04a22fc4f30fb8e4","slug":"illegal-encroachments-were-removed-within-200-meters-stairs-were-demolished-and-drain-nets-were-also-removed-solan-news-c-176-1-ssml1041-166263-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 200 मीटर में हटाए अवैध कब्जे, सीढ़ियां तोड़ी, नालियों पर बनी जालियां भी हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 200 मीटर में हटाए अवैध कब्जे, सीढ़ियां तोड़ी, नालियों पर बनी जालियां भी हटाई
विज्ञापन
जौणाजी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी
चौड़ा करने के लिए अब बिजली तार और फायर हाइड्रेंट भी बने बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के जौणाजी रोड पर लोक निर्माण विभाग की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान करीब 200 मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से बनी सीढ़ियां, नालियां और पार्किंग हटाई गई। वहीं एक फायर हाइड्रेंट, विद्युत तारें और खंभे भी कार्य में बाधा डाल रहे हैं, जिन्हें हटाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों का विरोध भी देखने को मिला। लोगों का आरोप था कि विभाग ने भेदभावपूर्ण तरीके से कार्रवाई की। उनका कहना था कि मार्ग पर बने एक पार्क को अतिक्रमण मानते हुए उसे नहीं छुआ गया, जबकि दुकानदारों और मकान मालिकों के अवैध ढांचों को निशाना बनाया गया। उधर, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ई. हमिंद्र शर्मा ने बताया कि जौणाजी रोड को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। मंगलवार को करीब 200 मीटर तक अवैध निर्माण को साफ किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर बिजली तारों और खंभों के कारण कार्य थोड़ा प्रभावित हुआ है, जिसे संबंधित विभाग के सहयोग से हल किया जाएगा।