फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   illegal construction demolition subathu

अवैध निर्माण पर कार्रवाई के बाद व्यापार मंडल करेगा भूख हड़ताल

Tue, 24 Sep 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
illegal construction demolition subathu
सुबाथू में अैवध निर्माण तोड़ते कर्मचारी। - फोटो : SOLAN
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू छावनी परिषद में हाईकोर्ट के आदेशों को बाद छावनी परिषद सहित गठित टीम की ओर से की जा रही कार्रवाई से स्थानीय व्यापार सहित अन्य लोगों में रोष है। इसमें व्यापार मंडल सहित स्थानीय लोगों ने प्रभावित लोगों को उचित राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन

इसमें व्यापार मंडल सुबाथू ने कार्रवाई सहित लोगों को राहत देने के लिए भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। अतिक्रमण सहित अवैध निर्माण को हटाने के लिए सुबाथू छावनी परिषद के अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों की गठित टीम की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही है।
विज्ञापन

इस दौरान सुबाथू के लोअर बाजार से पुलिस सहित जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच दो जगह से अतिक्रमण को हटाया गया है। सुबह से ही अतिक्रमण को तोड़ने के लिए गठित टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसमें अतिक्रमण को हटाने के लिए गठित टीम सहित छावनी परषिद और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। बुधवार को भी यह मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत देने के लिए होगी भूख हड़ताल
सुबाथू व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गर्ग ने बताया कि क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाने के लिए की जा रही कार्रवाई से आम लोग परेशान हैं। बताया कि पीड़ित परिवारों को प्रशासन ने कोई भी राहत नहीं दी है। इसके लिए व्यापार मंडल ने आम लोगों को राहत प्रदान करने की मांग करता है। जिसके लिए व्यापार मंडल की ओर से जारी कार्रवाई के बाद भूख हड़ताल भी करेंगे। उक्त लोगों को न्याय दिलवाने की मांग की जाएगी।
कोर्ट से स्टे मिलने की भी रही चर्चा
सुबाथू में की जा रही कार्रवाई में हाईकोर्ट से जारी रिपोर्ट के तहत कुछ 96 जगह से अवैध निर्माण सहित अतिक्रमण को हटाने के निर्देश जारी हुए हैं। इसमें से अभी तक आठ क्षेत्रों से अतिक्रमण और अवैध निर्माण को हटा दिया गया है। लेकिन सुबथू में मंगलवार को कुछ लोगों को स्टे मिल जाने की चर्चाओं का माहौल भी बना रहा। इसमें अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई न होने के लिए स्टे की बात कर रहे थे।

हालांकि सुबाथू छावनी परिषद के सीईओ दिवांशु चौधरी ने इस बात को नकारते हुए कहा है कि उनके पास कोर्ट से ऐसे कोई भी आधिकारिक दस्तावेज नहीं प्राप्त हुए हैं और न ही लोगों ने ऐसे कोई दस्तावेज अभी तक उनके समक्ष रखे। बताया कि मंगलवार को लोअर बाजार के दो घरों से अतिक्रमण और अवैध निर्माण को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed