फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   If there is insufficient space for vending zones, the government will provide more land: Dharmani

वेंडिंग जोन की जगह कम पड़ी तो सरकार देगी और जमीन: धर्माणी

Sun, 06 Apr 2025 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री, झुग्गियों में रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी रविवार को कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के साथ नगर परिषद परवाणू पहुंचे। वहां उन्होंने खोखाधारकों की समस्याओं को सुना व वहां मौजूद एसडीएम कसौली, नगर परिषद, हिमुडा व राजस्व विभाग के अधिकारियों से मौजूदा हालात की जानकारी ली। उसके बाद वह थाने के पास हटाई अवैध झुग्गियों को देखने पहुंचे और वहां झुग्गियों से हटाए गए लोगों से भी मिले और उनकी समस्याओं को सुना। धर्माणी ने कहा कि यूडी मंत्रालय व विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ इस विषय पर बात की जाएगी और खोखाधारकों को बसाने के वेंडिंग जोन की जगह अगर कम पड़ती है तो और जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए थे, परंतु भाजपा की सरकार बनते ही इन मकानों को किराए पर दे दिया गया। लाभार्थियों को यह मकान क्यों नही मिले इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed